मसूरी कभी पहोडो की रानी के नाम से जानी जाती थी वजह थी वहा की आबोहवा के साथ-साथ सुंदर सडके तरकीब से बने काटेज नुमा मकान दूर दूर तक दिखाई देने वाले मनोरम पहाड लेकिन मसूरी मे आज कल आने वाले पर्यटक इसके उलट तस्वीर देखकर बरबस कह रहे है कि ये है मसूरी ? जिसका जिक्र अंग्रेजो के बाद देश विदेश के सैलानी करते थे वजह है जगह जगह खुदी सडके बेतरकीब फैला मलबा और सडको पर पसरा अतिक्रमण, जी हा पिछले कुछ समय से यही तस्वीर पर्यटक अपने दिलो दिमाग मे लेकर वापस जा रहे है, राष्ट्रीय दिया समाचार के कैमरे मे दिखने वाले वीडियो देख कर आप भी यह अंदाजा लगा सकते है कि वास्तव मे आज कल मसूरी के हाल कितने बदहाल है, जब इस बाबत हमने एसडीएम मसूरी शैलेंद्र नेगी से बात की तो उन्होने बताया कि पीडब्लडी मसूरी के सौंदर्यीकरण और सडक निर्माण का काम कर रही है जिसको पूरा करने की अंतिम तारीख 31मार्च तय है जिसके चलते विभाग इस कार्य को अंजाम दे रहा है लेकिन अगर हमारे पास कीसी व्यक्ति या संस्था की शिकायत आती है तो अवश्य कार्यवाही कि जायेगी ।

More Stories
हरिद्वार पुलिस का ‘’ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2026’’ के तहत युवाओं को नशे मे जहर घोलने वाले नशा तस्कर पर कड़ा प्रहार, रुड़की पुलिस ने बड़ी मात्रा मे अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,
मैगी पॉइंट के पास लोडर जीप में 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी,मृतक के गले में प्लास्टिक की रस्सी बँधी मिलने के बाद पुलिस जाँच मे जुटी.!
परिवहन विभाग की “राहवीर “योजना को विभाग के कर्मचारी ही लगा रहे है पालिता,दो बाइको की टक्कर के बाद करीब एक घंटा सड़क पर पड़े तड़पते रहे घायल, मौके पर मौजूद परिवहन विभाग की गाड़ी मे मौजूद स्टाफ बना रहा मुक दर्शक, परिजनों ने आकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल.!