
अंशुल मित्तल (राष्ट्रीय दिया समाचार )देहरादून
प्रदेश के विभिन्न स्थानों का जन भावना के अनुरूप नाम परिवर्तन करने पर विधायक प्रदीप बत्रा तथा पूर्व विधायक यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हरिद्वार के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनमानस ने मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने गुलामी की मानसिकता के प्रतीक में बदलाव भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप किया है।
लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विगत तीन वर्षों में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि विभिन्न स्थानों का नामकरण भारतीय संस्कृति की पहचान के अनूरूप जनभावना को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हमारे पूर्वजों द्वारा जो विरासत हमें प्राप्त हुई है हम उसी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हर वह निर्णय जो हमारे प्रदेश, जनता और भारतीय संस्कृति के हित में होगा उसको लेने से हम कभी भी पीछे नहीं हटेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा देश और प्रदेश बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से भारत का नाम विश्व पटल पर गुंजायमान हो रहा है उसी तरह से प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तराखंड में हमारी सरकार ने विगत 3 वर्षों से ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं जो अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण का बने हैं।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार किरण चौधरी, पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल व प्रणव कुंवर चौंपियन सहित हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित थे।

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!