उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा: उपचुनाव का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा, विधायक शैलारानी के निधन से खाली हुई सीट…….
देहरादून: केदारनाथ से भाजपा विधायक शैलारानी रावत का नौ जुलाई को निधन हो गया है। उनके निधन के बाद केदारनाथ विधानसभा सीट खाली हो गई है।
उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद खाली हुई केदारनाथ विधानसभा पर उपचुनाव का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेज दिया है। अब चुनाव आयोग ही उपचुनाव की तिथियों का एलान करेगा।
केदारनाथ से भाजपा विधायक शैलारानी रावत का नौ जुलाई को निधन हो गया है। उनके निधन के बाद केदारनाथ विधानसभा सीट खाली हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि सीट रिक्त होने के संबंध में पत्र केंद्रीय चुनाव आयोग को भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि रिक्त सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना चुनाव आयोग ही जारी करता है। आयोग से अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं आई है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग यूपी में होने वाले उपचुनावों के साथ ही उत्तराखंड की इस सीट पर भी उपचुनाव करा सकता है। गौरतलब है कि हाल में चुनाव आयोग ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा का उपचुनाव संपन्न कराया है।


More Stories
एसटीएफ ने पकड़ी इस साल की सबसे बड़ी नशे की खेप,STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कुमाऊँ यूनिट को मिली बड़ी सफलता,करीब 25 लाख रुपयों की MDMA के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार,
1 सितम्बर को मौसम विभाग की भारी बारिश की सम्भवना के मद्देनजर देहरादून के समस्त विद्यालयों,कक्षा 1 से 12 तक एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रादेशिक सम्मेलन को किया सम्बोधित