
तीर्थ नगरी ऋषिकेश मे नशे के अवैध धंधे में लिप्त गैंगस्टर रेखा साहनी की लाखों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। इस संबंध में पुलिस जांच के आधार पर जिलाधिकारी ने आदेश जारी किए हैं। रेखा साहनी के खिलाफ पिछले साल गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई थी एसएसपी देहरादून अजय सिह के अनुसार पिछले साल कोतवाली ऋषिकेश में नशा तस्कर रेखा साहनी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई गई थी। चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश की रहने वाली रेखा साहनी कई वर्षों से नशे के कारोबार में लिप्त थी। उसके खिलाफ 18 मुकदमे नशा तस्करी में दर्ज किए गए थे। गैंगस्टर एक्ट के तहत उसकी संपत्तियों की जांच की गई। पता चला कि उसका श्यामपुर में एक मकान है। इसका सर्किल रेट के हिसाब से मूल्य 13 लाख रुपये है। लेकिन, बाजारी मूल्य इससे कई गुना ज्यादा है। यह मकान उसने अपराध से कमाई रकम से बनाया है। इसकी पुष्टि होने के बाद जिलाधिकारी न्यायालय से उसकी कुर्की के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही मकान कुर्क किया जाएगा।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!