
पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने यात्रा पडा़वों पर नियुक्त पुलिस बल को श्री केदारनाथ धाम आने व धाम से दर्शन करके वापस जाने वाले श्रद्धालुओं की हर सम्भव मदद किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। श्री केदारनाथ धाम से दर्शन करके वापस आ रही महिला सुदेशना पत्नी श्री चन्द्रभान निवासी 1334 ए आदर्श कॉलोनी मुजफ्फरनगर (उ0प्र0) जो कि रामबाड़ा के पास घोड़ से गिरकर चोटिल हो गयी थी। इस सम्बन्ध में सूचना भीमबली पुलिस चौकी को मिलने पर पुलिस व डीडीआरएफ टीम द्वारा महिला का रेस्क्य कर पाया कि उनके हाथ व पैर में चोटें हैं, उनको तुरन्त स्वास्थ्य केन्द्र भीमबली पर लाकर प्राथमिक उपचार को दिलाया गया। जहां से उनको गौरीकुण्ड तक भिजवाये जाने का प्रबन्ध किया गया। महिला के परिजन साथ में हैं।

More Stories
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, यात्रा व्यवस्थाओं के प्रति श्रद्धालुओं में दिखाई दे रहा है संतुष्टि का भाव
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर, युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित, महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ