
नैनीताल। प्रांतीय डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन देहरादून के आह्वान पर सोमवार को फार्मासिस्टों ने बीडी पांडे चिकित्सालय नैनीताल में अपनी 15 सूत्रीय माँगो को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
बता दें कि आई पी एच एस के चलते मानकों को लागू करने के कारण चिकित्सालय के फार्मासिस्ट के पदों में काफ़ी कटौती कर दी गई है। जिस कारण चिकित्सालयों में फार्मासिस्टों की ओर से किए जा रहे चिकित्सक कार्यों में अत्यधिक दबाव हो रहा है।
जिसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव की ओर से महानिदेशक को समिति का गठन करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन महानिदेशालय की ओर से समिति की सुझावों को प्रशासन को नहीं भेजा जा रहा है न ही संगठन के पदाधिकारियों को वार्ताहित समय दिया जा रहा है।
इसके अलावा भी कई अन्य माँगो को लेकर निदेशालय की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।
जिस कारण प्रदेश के समस्त फार्मासिस्ट की ओर से दूसरे दिन भी काला फ़ीता बात कर बांधकर विरोध प्रदर्शित किया जा रहा है।
इस दौरान डीएस गंगोला, आइके जोशी,एमआर आर्य, डीसी पांडे, हिमांगनी पांडे, गोविंद प्रसाद मौजूद रहे।

More Stories
कल देहरादून के ट्रैफिक को लेकर पुलिस और प्रशासन ने जारी किया ट्रैफिक प्लान, जाम के झाम से बचने के लिए रखे किन बातो का ध्यान, चैन से घर वापस जाना है तों खबर पर दो ध्यान.!
धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत सोनप्रयाग पुलिस ने त्रियुगीनारायण में व्यापारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा के उपायों को लेकर किया जागरुक।
देहरादून क़ी रायपुर पुलिस ने घर से ज़ेवर चुराने वाली अभियुक्ता को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी महिला के पास से चोरी किये गये गहने किये बरामद,आरोपी महिला ने अपने ऊपर चढ़े क़र्ज़ को उतारने के लिए अपनी ही सहेली के घर से चुरा लिए थे ज़ेवर.!