
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
माता के नवरात्रे के आख़िरी दिन शहर के पॉस इलाके राजपुर में रात करीब साढ़े नौ बजे नशे में धुत राजपुर थाने के ही थानाध्यक्ष ने एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार दी। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया वीडियो का एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए रात में ही थानाध्यक्ष शैंकी कुमार को निलंबित कर दिया। मेडिकल के बाद राजपुर थाने में ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।और कालसी के थाना प्रभारी दीपक धारीवाल को राजपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वाहनों को टक्कर मारने के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे शैंकी कुमार को वहां पर मौजूद लोगों ने पहचान लिया और उनका वीडियो बनाने लगे। देखते ही देखते वीडियो पूरे शहर में वायरल हो गया। इसमें साफ दिख रहा है कि सादे कपड़ों में शैंकी कुमार दुर्घटना के बाद एक कुर्सी में बैठे हैं। उन्हें लोग घेरने लगे तो वह उठकर जाने लगे, लेकिन नशे की हालत में वह ठीक से चल तक नहीं पा रहे थे आपको बता दे की शंकी कुमार घटना के वक्त थे ऑन ड्यूटी थे हंगामा होने के बाद चीता लिखी बाइक से कुछ पुलिसकर्मी आए और उन्हें साथ ले जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने रोक लिया। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे दुर्घटना की सूचना मिली थी। एसओ शैंकी सादे कपड़ों में हैं और जिस दौरान उन्होंने तीन वाहनों को टक्कर मारी उस वक्त वह ऑन ड्यूटी थे।थाने में उनकी रवानगी की जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया है। जांच के बाद राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
https://www.facebook.com/share/r/19ouziCsLn/
एसएसपी अजय सिंह ने कहा की राजपुर थाने के एसओ शैंकी कुमार ने दुर्घटना की थी। उनके खिलाफ राजपुर थाने में ही मुकदमा दर्ज किया गया है। कानून सबके लिए बराबर है। जो भी कानून तोड़ेगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी। -अजय सिंह, एसएसपी

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति