
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
कुछ दिन पूर्व सेलाकुई थाना क्षेत्र से लापता हुई किशोरी को सेलकुई पुलिस ने यूपी के हरदोई जिले से बरामद कर लिया है पुलिस ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने वाले हरदोई के अफान को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ मे किशोरी ने आरोपी पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि 22 सितंबर को थाना क्षेत्र की महिला थाने आई थीं। उन्होंने बताया था कि उनकी 17 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। उन्होंने दूसरे समुदाय के युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच और सर्विलांस टीम की मदद से किशोरी की लोकेशन हरदोई में मिली। एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम को हरदोई मे किशोरी आरोपी के साथ मिल गई। किशोरी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था थाना प्रभारी सेलकुई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति