March 29, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हरिद्वार के बहादराबाद मे नहर की पटरी पर डाक्टर का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर जांच की शुरू।

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार

हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र में नहर पटरी पर एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।शव की शिनाख्त डा0 गोपाल गुप्ता के रूप में हुई जो जी डी अस्पताल हरिद्वार में संविदा में तैनात था।घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

वहीं हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है,बाकी पोस्ट मार्टम के बाद ही स्थिति का पता चल सकेगा। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फोरेंसिक टीम भी मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

Share