राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। साइबर ठगों द्वारा नये-नये तरीके अपनाकर आमजन मानस को साइबर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है।आधुनिक युग में हो रहे इस प्रकार के प्रकरणों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा स्वयं संज्ञान लेकर जनपद की साइबर सेल को साइबर सम्बन्धी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति द्वारा साइबर सेल कोटद्वार में दिए गए शिकायती पत्र में बताया की किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें विश्वास में लेकर विदेश में नौकरी लगाने का झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपए की धनराशि की साइबर ठगी कर ली है। साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आवेदक के खाते में साढ़े तीन लाख रुपए की धनराशि वापस करा दी गयी है।पौड़ी पुलिस की आम जनमानस से अपील है कि वह किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मैसेज से सावधान रहें और बिल्कुल भी लालच में न आएं। किसी को भी अपना पासवर्ड, ओटीपी व सीवीवी शेयर ना करें।साईबर पुलिस टीम में महिला मुख्य आरक्षी विमला नेगी, मुख्य आरक्षी आशीष नेगी, नरेन्द्र सिंह नेगी, आरक्षी अरविन्द राय व अमरजीत शामिल थे।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही