
रुद्रप्रयाग पुलिस ने सोलर प्लॉट लगवाने के नाम पर पैसे हड़पने तथा पैसे वापस मांगने पर गाली गलौच कर धमकी देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी युद्धवीर पुष्पवाण निवासी किमाणा, जिला रुद्रप्रयाग हाल बद्री केदार मन्दिर समिति द्वारा थाना ऊखीमठ पर तहरीर दी गयी थी कि उनको व मुख्य पुजारी जी को उनके घर पर सोलर प्लॉट लगवाने के लिए एक व्यक्ति सागर नारायण तिवारी को अलग-अलग किश्तों में सात लाख रुपये दिये गये थे, परन्तु उसके द्वारा न ही सोलर प्लॉट लगाया गया और उल्टा पैसे वापस मांगने पर गाली गलौच व धमकी देने लगा। इनके स्तर से उक्त व्यक्ति को सारी धनराशि ऑनलाइन भेजी गयी थी। उक्त सम्बन्ध में तहरीर प्राप्त होने पर थाना ऊखीमठ पर दिनांक 19 सितम्बर 2025 को मु.अ.सं. 20/2025 धारा 318(4), 316(2), 352, 351(2) भारतीय न्याय संहिता का अभियोग पंजीकृत विवेचना प्रचलित की गयी। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियुक्त द्वारा उपयोग में लाये जा रहे मोबाइल नम्बरों के आधार पर इसके वर्तमान निवास के पते गुरुग्राम से गिरफ्तार कर आज मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेजा गया है।
अभियुक्त का विवरण –
सागर नारायण तिवारी पुत्र श्री श्याम नारायण तिवारी निवासी फ्लैट नम्बर 3, ब्लॉक बी, चन्द्रानगर अपार्टमेंट, शिवपुर, तराना वाराणसी (उत्तर प्रदेश) उम्र 32 वर्ष हाल निवास गुरुग्राम हरियाणा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र शाह, चौकी प्रभारी चोपता, थाना ऊखीमठ।
अपर उपनिरीक्षक अनिल कुमार, थाना ऊखीमठ।
मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, थाना ऊखीमठ।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर मनाई होली
दून पुलिस परिवार के साथ एसएसपी दून ने मनाया खुशियों एवं रंगो का त्यौहार होली, सभी जवानों व पुलिस परिजनों को रंग लगाकर दी होली के पावन पर्व की शुभकामनांए, पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए एसएसपी दून का संदेश- आप सतर्क तो आम जन सुरक्षित
रंगो के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाने हेतु दून पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था,चप्पे पर मुस्तैद रही दून पुलिस