लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जारी किया गया आदेश, उत्तराखंड समेत छह राज्यों के गृह सचिव हटाए गए…..
दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू करने के तीसरे दिन ही बड़ा आदेश जारी कर दिया है। आयोग ने उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार झारखंड और हिमाचल प्रदेश के गृह सचिव को हटाने के का आदेश जारी किया है। उत्तराखंड में कुछ ही माह पहले शैलेश बगोली को गृह सचिव बनाया गया था। अब राज्य में नए गृह सचिव की तैनाती को लेकर मंथन शुरू कर दिया गया है।
शैलेश बगोली, आइएएस अधिकारी।
उत्तर प्रदेश में संजय प्रसाद के पास गृह सचिव की जिम्मेदारी थी। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफी करीबी माने जाते हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी हटाए जा सकते हैं।
इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी को भी हटा दिया है। मुंबई बीएमसी के नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल पर भी आयोग ने कार्रवाई की है। इस समय निर्वाचन आयोग प्रत्येक सूचनाओं, संभावनाओं और आशंकाओं के साथ ही विभिन्न परिस्थितियों के मद्देनजर कार्रवाई कर रहा है।


More Stories
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
गृहमंत्री ने उत्तराखंड पुलिस में नव नियुक्त आरक्षियों को किये नियुक्ति पत्र प्रदान
केंद्रीय गृहमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया–अमित शाह