
फरार अपराधियों के विरुद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार चल रही है इसी कडी मे करीब 9 माह से फरार चल रहे 10000/- रू0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किये गये अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2023 में कांवड मेले के दौरान कांवड़ियों के ऊपर पथराव किये जाने के कारण दंगा एवं बलवे का मामला दर्ज हुआ था प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर संपूर्ण जनपद में ईनामी/वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सहसपुर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चोई बस्ती रामपुरकला *थाना सहसपुर से दंगा एवं बलवे में 09 माह से फरार चल रहे इनामी अभियुक्त मोहम्मद आरिफ पुत्र अब्दुल रशीद को मु0अ0सं0: 184/23 धारा 147, 148, 153ए, 295, 341, 34 भादवि व 7 सीएलए एक्ट* में गिरफ्तार किया गया ।
*नाम/पता अभियुक्त*
मोहम्मद आरिफ पुत्र अब्दुल रशीद निवासी चोई बस्ती रामपुर कला थाना सहसपुर देहरादून,उम्र 30 वर्ष
*पुलिस टीम*
1-उप निरीक्षक भुवन चंद्र पुजारी
2-उपनिरीक्षक विवेक भंडारी
3-कांस्टेबल सुशील कुमार

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर किया गहरा दुःख व्यक्त