उत्तराखंड में CBI ने इस विभाग के कार्मिकों का ब्योरा मांगा, जानिए क्या है पूरा मामला…..
देहरादून: न केवल कार्मिक, बल्कि उनके रिश्तेदारों की जानकारी सीबीआई को चाहिए। सबके नाम-पते के साथ बैंक खातों की पूरी जानकारी और पेन नंबर भी मांगा गया। इसके जरिए कार्मिकों के बैंक खातों के लेनदेन की जांच होगी।
उद्यान विभाग के चर्चित नर्सरी चयन और पौध खरीद मामले में कार्मिकों के साथ ही उनके रिश्तेदार भी सीबीआई के राडार पर आ गए हैं। सीबीआई ने उद्यान निदेशक से देहरादून, नैनीताल और उत्तरकाशी के डीएचओ कार्यालय, चौबटिया स्थित निदेशक कार्यालय और देहरादून स्थित एडी कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का ब्योरा मांग लिया है।
न केवल कार्मिक, बल्कि उनके रिश्तेदारों की जानकारी सीबीआई को चाहिए। सबके नाम-पते के साथ बैंक खातों की पूरी जानकारी और पेन नंबर भी मांगा गया। इसके जरिए कार्मिकों के बैंक खातों के लेनदेन की जांच की जा सकेगी। सीबीआई के ताजा पत्र से उद्यान विभाग में खलबली मच गई है।
यह है मामला सीबीआई उद्यान विभाग में नर्सरी कंपनी के चयन, बीज-पौध खरीद और विभिन्न प्रकार के महोत्सवों के आयोजन में हुई वित्तीय अनियमितता की जांच कर रही है। यह मामला खुलने पर सरकार ने 2023 में तत्कालीन उद्यान निदेशक डॉ. बवेजा को सस्पेंड कर दिया था।


More Stories
देहरादून की पटेलनगर पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से चोरी के तीन मोबाइल और अन्य कीमती सामान किया बरामद,आरोपी ने अपनी बीमारी का इलाज़ कराने के लिए दिया था चोरी की घटना को अंजाम.!
मानसून से पहले सरकार सतर्क, पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचाया तीन माह का राशन,पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में 1 जुलाई से बंटेगा तीन महीने का एडवांस राशन,चारधाम मार्ग वाले जिलों को प्राथमिकता, विभाग ने खाद्यान्न भंडारण की तैयारी की पूरी.!
ई-मेल से मसूरी नगर पालिका को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मसूरी मे दहशत का माहोल ,पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्टमोड़ पर.!