August 25, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून की मसूरी पुलिस ने नेताजी के सुपुत्र की उतारी खुमारी, बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी मे हूटर बजा कर ग़ालिब कर रहा था अपना रोब, पुलिस ने गाडी को किया थाने मे सीज़ नाबालिक नेता पुत्र के खिलाफ भी की क़ानूनी कार्यवाही!

 

आज बिना नंबर प्लेट की वेन्यू कार जिस पर बड़े-बडे अक्षरों में नेताजी लिखा हुआ था, हूटर बजाते हुए लाइब्रेरी चौक से केम्पटी फॉल की ओर जा रही थी। पुलिस द्वारा उक्त वाहन को रोक कर चेक किया गया तो उक्त वाहन को 17 वर्षीय नाबालिग निवासी ग्राम गढ़ी मुलुक थाना कोतवाली जनपद देहरादून चला रहा था। वाहन चालक के नाबालिग होने तथा बिना अनुमति के हूटर बजाने पर मौके पर ही पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में वाहन का चालान कर वाहन को सीज किया गया। नाबालिग से उसके परिजनोें के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए नाबालिग के परिजनों को मौके पर बुलाया तथा भविष्य में नाबालिग द्वारा उक्त प्रकार के कृत्य की पुनरावृत्ति करने पर उसके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी गयी।

You may have missed

Share