
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मंगलवार देर शाम विकासखंड दुगड्डा अंतर्गत आमसौड़ गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि भूस्खलन की चपेट में आने वाले परिवारों को पहले से ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित की जाए। बीते वर्षों में आमसौड़ गांव में हुए भूस्खलनों के चलते कई घरों को क्षति पहुंची थी। हालांकि जिला प्रशासन की तत्परता से ग्रामीणों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था। जिलाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण करते हुये अधिकारियों से कहा कि मानसून सीजन से पहले भूस्खलन की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने भूस्खलन से बचाव हेतु सुरक्षा दीवार निर्माण करने को भी कहा। उन्होंने निर्देश दिये कि तेजी से बहने वाले पानी के बहाव को चैनलाइज किया जाए।साथ ही संकटग्रस्त घरों को चिन्हित करके उनमें रहने वाले लोगों के विस्थापन की व्यवस्था की जाए। जिलाधिकारी ने तहसीलदार कोटद्वार को प्रभावित हो रहे लोगों को तंबू देने, उन्हें सुरक्षित स्थलों पर ले जाने हेतु भविष्य की कार्ययोजना बनाने तथा अतिरिक्त चेकडैम बनाने के भी निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के समक्ष पेयजल संकट की समस्या भी रखी। इस पर जिलाधिकारी ने पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कर ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध करायी जाए। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को जल जीवन मिशन के तहत ग्राम पंचायत से समन्वय बनाने को भी कहा।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता पेयजल निगम कोटद्वार आशीष मिश्रा, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
बाल दिवस पर यातायात पुलिस की अनूठी पहल, 400 बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम,जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में आयोजित किया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम,छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर दिलाई गई पालन की शपथ,बच्चों को बनाया गया सड़क सुरक्षा का संदेशवाहक, परिजनों एवं आमजन को जागरूक करने की अपील.!
मुज़फ्फरनगर क़ी थाना ककरौली पुलिस व एसओजी देहात की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटनाओं के 03 अभियोगो का सफल अनावरण,. टीम ने चोरी मे शामिल 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹6,00,000/- नकद एवं चोरी किये गये पीली व सफेद धातु के आभूषण बरामद।
बिहारी महासभा ने धूमधाम से मनाया कद्दू भात का पर्व, 4 दिन के छठव्रत का हुआ प्रारंभ* *कांच ही बांस के बहंगिया…” और “केलवा के पात पर उगेलन सूरजमल…” जैसे पारंपरिक छठ गीतों पर श्रद्धालु हुए भाव-विभोर ।