दिनांक 04/01/2025 को कोतवाली मसूरी को थाना राजपुर से जीरो FIR प्राप्त हुई, जिसमें वादिनी द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया कि अभियुक्त मोहम्मद आकिब द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा शादी का दबाव बनाने पर अभियुक्त व उसके घर वालों द्वारा वादिनी के साथ गाली-गलोज व जान से मारने की धमकी दी गई। वादी के लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु०अ०सँ०- 01/25 धारा 323/506/376 भादवी पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा आज दिनांक 30/01/2025 को अभियुक्त को सहारनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त-*
मो० आकिब पुत्र इरफान निवासी – बिजली घर के पास, चिलकाना रोड, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 26 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- म०उ०नि० ज्योति पंवार, कोतवाली मसूरी
2- उ०नि० जैनेंद्र राणा
3- कां० अमित डबराल
4- है कां० केतन (एसओजी देहरादून )

More Stories
स्वास्थ्य महानिदेशक ने महानिदेशालय मे आयोजित की अहम बैठक,समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश.!
सड़को पर आवारा घूम रहे पशुओं पर डीएम सख्त दिखाया रूप ,आवारा पशुओ का सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा,एबीसी-एआरवी कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के निर्देश, पालतू श्वानों का अनिवार्य पंजीकरण कराने पर जोर*
देहरादून की राजपुर पुलिस ने मंदिर को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को भी भेजा जेल, पुलिस ने कबाड़ी और आरोपियों के कब्ज़े से मंदिर चोरी का सामान किया बरामद.!