
पहाड मे होने वाली सड़क दुर्घटनाओ पर रोक लगाने के लिए आयुष अग्रवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार जनपद में प्रचलित अभियान के अंतर्गत शराब पीकर तथा तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने के निर्देश निर्गत किए गए है। अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल तथा क्षेत्राधिकारी , नरेंद्रनगर* के निर्देशन में उपरोक्त अभियान के अंतर्गत दिनांक 29.01.2025 को रात्रि में प्रभारी निरीक्षक *मुनि की रेती* द्वारा थाना मुनि की रेती क्षेत्र में चेकिंग टीमों का गठन कर थाना क्षेत्र में *मधुबन तिराहा, शिवानंद गेट तथा तपोवन तिराहा चेकिंग प्वाइंटों* पर चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत ड्रंकन ड्राइव तथा तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध Mv Act के अंतर्गत *शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चार पहिया/दुपहिया वाहनों को सीज किया गया।*
🔷उपरोक्त के अतिरिक्त तेज गति से वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 06 वाहन सीज किए गए।
🔷 नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर भी वाहन सीज किया गया। 02 वाहनों से 2000/-संयोजन शुल्क वसूला गया।
🔷नरेंद्र नगर पुलिस ने भी ड्रंकन ड्राइव में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर वाहन कब्जे में लिया।

More Stories
मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील, सुवाखोली और किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उत्तराखंड सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल की तैयारियां परखीं, यूएसडीएमए में टेबल टाॅप एक्सरसाइज का आयोजन, 2 जुलाई को सभी 13 जनपदों में होगी माॅक ड्रिल, मुख्यमंत्री करेंगे माॅक ड्रिल का निरीक्षण