March 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

देहरादून की मसूरी पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले आरोपी के खिलाफ की क़ानूनी कार्यवाही, सत्यापन ना करने के चलते मकान मालिक पर भी ठोका जुर्माना !

 

डायल 112 के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि एक व्यक्ति माल रोड कुलड़ी चिक चॉकलेट के पास नशे की हालत में सारेराह हुड़दंग कर आमजन को परेशान कर रहा है। उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए।

उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये हुड़दंग कर रहे युवक बलवीर पुत्र फते सिंह, निवासी रंडोली चमोली हाल निवासी कंट्री इन होटल, कैमल बैक रोड को माल रोड कुलड़ी चिक चॉकलेट से गिरफ्तार करते हुए युवक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई, साथ ही युवक का सत्यापन न कराने पर युवक के मकान मालिक के विरूद्ध भी 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी।

You may have missed

Share