
हरिद्वार में बीते रोज हरियाणा पुलिस से मुठभेड़ के बाद फरार हुए बदमाश ने रविवार दोपहर देहरादून में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली लक्ष्मण चौक के आसपास हुई इस वारदात से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सूचना मिलते ही हरिद्वार से पुलिस टीम देहरादून पहुंच गई।
शनिवार की शाम हरिद्वार में हुई मुठभेड़ के दौरान बदमाश सुनील कुमार उर्फ सुनील कपूर ने हरियाणा क्राइम ब्रांच के दारोगा को गोली मारकर फरार हो गया था। वह अपनी लाइसेंसी पिस्टल साथ ले गया था। शुरुआती जांच में पता चला कि इसी पिस्टल से उसने दारोगा को गोली मारी थी। घायल दारोगा एम्स ऋषिकेश में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है।
बताते हैं कि पुलिस को पता चलने पर उसने एक घर में छिपे बदमाश को घेर लिया। इसी दौरान रविवार दोपहर फरार बदमाश ने देहरादून में खुद को गोली मार ली। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। वहीं, हरियाणा एसटीएफ की टीम जो शनिवार देर रात ही हरिद्वार पहुंची थी, अब देहरादून पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रही है।
बता दें कि शनिवार को हरियाणा के जींद जिले से बदमाश को पकड़ने हरिद्वार आई पुलिस टीम के एक दरोगा को आरोपी ने गोली मार दी थी। गोली दरोगा के पेट और कोहनी में लगी जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। घायल दरोगा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स रेफर कर दिया गया है।

More Stories
रंगों में घुली संवेदना सतपुली पुलिस ने वृद्ध आश्रम सतपुली में बांटी मुस्कान,अकेले नहीं हैं आप वृद्ध आश्रम में होली संग पौड़ी पुलिस का विश्वास।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च, 2026 को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण !
रंगो के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाने हेतु दून पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था,चप्पे पर मुस्तैद रही दून पुलिस।