
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। मौसम विभाग द्वारा जनपद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने समस्त उप अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के आपदा कंट्रोल रूम को अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि बारिश से जहां-जहां मोटर मार्ग अवरुद्ध हुए हैं, उन्हें जेसीबी द्वारा तत्काल सुचारु करना सुनिश्चित करें। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जिलाधिकारी ने जनपद में विशेष तौर से सावधानियां बरतने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आपदा व दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाई करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाए। प्रत्येक स्तर पर तत्परता बनाये रखते हुए सावधानी सुरक्षा एवं आवागमन में नियंत्रण बरता जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की स्थिति में संबंधित विभाग मार्गो को सुचारू करना सुनिश्चित करें, जिससे आवागमन करने वाले आम जनमानस को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलैस सैट अलर्ट एवं क्रियाशील अवस्था में रखने को कहा। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बारिश से राज्यमार्ग।थलीसैंण-बूंगीधार, देघाट-मरचूला, स्व.जगमोहन सिंह नेगी के साथ ही ग्रामीण मोटर मार्ग पाणीसैण-डबराड़-बूथानगर, खाल्यूडांडा-लिस्कोट, चाई-गिवाली-रैतपुर, नौलापुर, केदारगली-बीरोंआल, कोटद्वार-रामणी, पोखाल-कणर्वाश्रम ग्रामीण मोटर मार्ग पर यातायात बंद है, जिसे सुचारू करने हेतु जेसीबी मशीन निरंतर रूप से कार्य कर रही है। वहीं, रामड़ी-पुलिंडा मार्ग को सुचारू कर दिया गया है।

More Stories
एम्स ऋषिकेश मे विश्व स्तनपान सप्ताह में ब्रेस्टफीडिंग चैंपियन माताओं का हुआ सम्मान, वार्षिक सप्ताहव्यापी समारोह में विशेषज्ञ वेबिनार, जनजागरूकता संवाद, नाटक, क्विज, पोस्टर प्रतियोगिताओं का किया आयोजन.!
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !