
शराब की बुरी आदत घरो मे कैसे क्लेश करती है इसका ताज़ा नमूना टिहरी के कुमाल्डा मे देखने को मिला जहा मनीष पुत्र बलवीर मिस्त्री पता ग्राम भरवाकाटल, पट्टी सकलाना द्वारा चौकी हाजा पर आकर सूचना दी गई कि दिनांक 24.06.25 को समय 18:00 बजे मेरी पत्नी श्रीमती अनीता देवी उम्र 28 वर्ष अपने 04 साल के बेटे को लेकर घर से बिना बताए कहीं चली गयी है,लोगों ने उसे मालदेवता में गाडी से देहरादून जाते हुए देखा गया, इस सूचना पर चौकी प्रभारी द्वारा पुलिस टीम बनाकर उक्त गुमशुदा महिला की तलाश शुरू की गई, चौकी कुमाल्डा पुलिस द्वारा गुमशुदा अनीता को बच्चे के साथ सहस्त्रधारा रोड ग्राम कृषाली, देहरादून से सकुशल बरामद कर गुमशुदा को उसके पति मनीष व उसके परिवारजन के सुपुर्दगी में दिया गया। पूछताछ में पता लगा कि गुमशुदा की शादी को 5-6 साल हुए है तथा दोनों की दूसरी शादी है। मनीष काफी शराब पीता है और उसे परेशान करता है, ग्रह क्लेश से तंग आकर गुमशुदा अनीता नाराज होकर अपने 4 वर्ष से बेटे को अपने साथ लेकर अपनी सहेली रोशनी देवी के पास उसके घर सहस्त्रधारा रोड ग्राम कृषाली, , देहरादून चली गई थी। पीडित मनीष उपरोक्त व उसके परिजनों द्वारा पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद किया गया।
*गुमशुदा को बरामद करने वाली पुलिस टीम का विवरण*-
1 अ0उ0नि0 धीरेन्द्र नेगी चौकी कुमाल्डा
2 -म0हे0कांस्टेबल सुखमीत कौर

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग