
नैनीताल की तल्लीताल पुलिस ने फॉरेस्ट लॉज निवासी एक बीमार बुजुर्ग महिला से मिलने उसके घर गये तो घर में अकेली और बीमार हालत में मिली घर में बुजुर्ग महिला को अस्पताल ले जाने वाला कोई नहीं मिला तो तल्लीताल पुलिस ने महिला को अस्पताल लेजाकर भर्ती कराया नैनीताल पुलिस की ओर से बुजुर्ग नागरिकों की मदद के लिए अभियान चलाया गया है। इसी क्रम में पुलिस अपने क्षेत्र में जाकर बुजुर्ग नागरिकों का हाल जानती है। एसओ मनोज नयाल के निर्देश पर मंगलवार को तल्लीताल पुलिस की ओर से एसआई सतीश उपाध्याय व चीता कांस्टेबल राजकुमार कंबोज तल्लीताल क्षेत्र में बुजुर्ग महिला का हाल जानने उनके घर पहुंचे। बातचीत के दौरान महिला बीमार मालूम हुई। महिला न तो पैदल चल पाने की स्थिति में थी न ही महिला को कोई अस्पताल ले जाने वाला था। इस पर महिला ने पुलिस से उसका इलाज कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने तुरंत स्ट्रेचर की व्यवस्था कर महिला को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। एसआई सतीश उपाध्याय ने बताया कि वृद्धा सींचि जोशी (79) का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा