
कॉवड मेला ड्यूटी के दौरान एक ओर जहां दून पुलिस नियमों का सख्ती से पालन कराना सुनिश्चित कर रही है, उसके साथ ही आज दिनांक 19-07-2025 को सुरक्षा के साथ-साथ अपने मानवता एंव सेवा धर्म का पालन करते हुए पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश द्वारा कांवड मेले में आये श्रद्धालुओं को गुजराडा मोड रानीपोखरी पर फल, बिस्किट, तथा पेय पदार्थ वितरित कर उनकी सुगम यात्रा के लिये शुभकामनाएं दी गयी, श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी यात्रा के संबंध में जानकारी ली। साथ ही कांवड़ मेले में ड्यूटीरत पुलिस कर्मियों से वार्ता कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए बरसात के मौसम के दृष्टिगत ड्यूटीरत अधिकारियों/कर्मचारियों को बरसात से बचाव हेतु छतरी व बरसाती को साथ रखने हेतु अवगत कराया गया तथा ड्यूटी के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिये गये।


More Stories
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
*मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव