आपको पता होगा कि वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही डेंगू रोग के प्रसारण की संभावना बढ़ जाती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू रोगियों के समुचित उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चिकित्सालयों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तक उपचार प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। जुलाई माह के प्रारंभ से चिकित्सालयों में डेंगू रोग के लक्षण से संबंधित रोगी उपचार हेतु आने लगते हैं। कतिपय माध्यमों से यह संज्ञान में आ रहा है की डेंगू रोग जैसे लक्षणों के साथ कुछ रोगी चिकित्सालयों में आ रहे है. हालांकि वर्तमान तक किसी भी रोगी में डेंगू रोग की पुष्टि की सूचना किसी भी जनपद से प्राप्त नहीं है। अतः आप को निर्देशित किया जाता है कि आप अपने स्तर से अपर जिलाधिकारी तथा उप जिलाधिकारियों को संबंधित चिकित्सालयों में डेंगू रोग की स्पष्ट स्थिति तथा चिकित्सकीय व्यस्थाओं के अनुश्रवण तथा समीक्षा भौतिक रूप से भ्रमण कर शीघ्र अति शीघ्र किए जाने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें संबंधित अधिकारी द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि डेंगू रोग के चिकित्सकीय प्रबंधन में किसी प्रकार की कमी ना रहे व चिकित्सालय प्रशासन को डेंगू उपचार प्रबंधन तंत्र को सुदृढ करने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए। हम भलीभांति परिचित हैं डेंगू रोग महामारी का रूप लेने की प्रबल संभावना रखता है। मेरा आपसे आग्रह है कि आप अपने स्तर से जनपद स्तरीय अधिकारियों की व चिकित्सालय प्रशासन की नियमित समीक्षा करें वह यह भी सुनिश्चित करें कि डेंगू रोग से बचाव व नियंत्रण की गतिविधियां अनिवार्य रूप से जनपद में गतिमान रहे। आप सभी के प्रयास से विगत 03 वर्षों से राज्य में डेंगू रोग को पूर्णतया नियंत्रण में रखा गया है वह इस वर्ष भी हम आशान्वित है की डेंगू रोग का नियंत्रण आपको प्राथमिकता के आधार पर करना है।

More Stories
रुद्रप्रयाग पुलिस ने बेस कैंप केदारनाथ में किया भण्डारे का आयोजन, डोली के साथ वापस लौट रहे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भण्डारे का प्रसाद।
हरिद्वार क़ी बाहदराबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकडे गये आरोपी के कब्ज़े से चोरी के 10 दो पहिया वाहन किये बरामद, पकड़ा गया आरोपी अपने नशे क़ी लत को पूरा करने के लिए देता था वाहन चोरी क़ी घटना को अंजाम, शातिर चोर पहले भी वाहन चोरी मे खा चूका है जेल क़ी रोटियां.!
कैंची धाम के पास दुःखद सड़क हादसा,हादसे मे वाहन चला रहे युवक क़ी दर्दनाक मौत, SDRF ने चार घायलों को गंभीर हालत मे पहुंचाया अस्पताल, बरेली से कैंची धाम जा रहे थे श्रद्धांलु !