राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
थाना क्षेत्र के भौरी डेरा में एक मकान तेज बारिश के चलते मकान की छत गिरने पर आसमोहमद और नगमा की मौत हो गई साथ ही5त नो लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को निजी अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार थानां बहादराबाद के गांव भोरी डेरा में मोहब्बत उर्फ काला का मकान है। उसके कुछ महेमान आये हुये थे।बुधवार देर सायं तेज बारिश के चलते उसके मकान की छत गिर गई उस समय मोहब्बत, ताहिर, दानिश,
मन्तसा, नगमा, सरफराज, तहस्नो, इमराना,आसमोहमद, सरफराज, फहरा, मौजूद थे। और घर में खाना बन रहा था तभी मकान की छत पलक झपकते ही भरभराकर गिर गई। खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दबे हुये लोगो को बाहर निकाला। जब तक आसमोहमद और नगमा की मौत हो चुकी थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को निजी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौका के लिए रवाना हो गए। खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों की ओर से राहत बचाव जारी

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश