
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। नगर निगम कोटद्वार आयुक्त वैभव गुप्ता द्वारा सड़क पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ चलाए जा अभियान से सड़क पर कूड़ा डालने वालों में बैचेनी बढ़ती जा रही है। सड़क पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम टीम द्वारा चालानी कार्रवाई भी की गई है। इसके अलावा सड़कों पर आवारा छोड़े गए गौवंशों को पकड़कर आकृति गौशाला में पहुंचाया जा रहा है। नगर की साफ-सफाई व्यवस्था में भी काफी सुधार हुआ है। कूड़ा प्वाइंट के बाहर सड़क पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। नगर आयुक्त वैभव गुप्ता के अनुसार डेंगू की रोकथाम के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। डेंगू प्रभावित क्षेत्र में लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। गिवंई स्रोत में कुछ घरों में पानी इकट्ठा होने पर कुछ लोगों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की गई है। घरों से कूड़ा उठाने के लिए घर-घर डोर-टू-डोर कूड़ा वाहनों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन भवन स्वामियों द्वारा अभी तक यूजर (हाउस टैक्स) जमा नहीं किया है, उनकी सूची तैयार की जा रही है, उनसे राजस्व विभाग (तहसील) के माध्यम से हाउस टैक्स की वसूली की जायेगी।

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!