राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के ग्राम शिबू नगर में एक परिवार में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब शादी वाले दिन ही दुल्हा घर से लापता हो गया। यह अजीबो गरीब मामला शिबूनगर का बताया जा रहा है। शिबूनगर निवासी एक परिवार में शादी की तैयारी जोर शोर से चल रही थी। लड़के की बारात आज बिजनौर उ0प्र0 जानी थी, जहां दुल्हन के परिजन बारात के स्वागत की तैयारियां कर रहे थे। इधर, बीती रात दूल्हे के घर न्यूतेर था। मौज मस्ती, हंसी खुशी का माहोल देखकर ऐसा नही लग रहा था कि आज सुबह दूल्हे को कोई महिला लेकर फुर्र हो जाएगी। आज सुबह जब दूल्हे के घरवालों की आंख खुली तो दूल्हे राजा को घर से लापता देखकर परिजनों के होश उड़ गए। काफी खोजबीन के बाद भी दूल्हे का कोई पता नहीं चला। दूल्हे की मां की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर में स्थानीय एक महिला पर दूल्हे के अपहरण का आरोप लगाते हुए बताया कि नया गांव बलभद्रपुर निवासी एक महिला काफी दिनों से दूल्हे के संपर्क में थी, जिसने दूल्हे का अपहरण कर लिया है। महिला काफी दिनों से उससे पैसे की मांग करते हुए उसे ब्लैक मेल कर रही थी। दूल्हे का फोन बंद होने के कारण उससे संपर्क भी नही हो पा रहा है। पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!