
प्राप्त सूचना के आधार पर थाना काशीपुर पर दी गई तहरीरी सूचना पर एफआईआर नम्बर 217 / 2023 धारा 363/366 / 376 / 372 / 373 / 323 /506 भादवि 5/6 पॉक्सों अधिनियम व 5/6 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देश पर नाबलिक को जिस्म फिरोसी के धंधे में खरीदकर बेचकर लाने वाले अभियुक्त गणों की गिरफतारी के लिये तत्काल पुलिस टीम का गठन कर अभियोग का खुलासा करने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर द्वारा अलग- अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया पुलिस टीम के द्वारा अलग- अलग पतारसी एंव सुराग कर अभियुक्त गणों के ठिकानों पर दविश दी गयी। आज दिनांक 03.05. 2023 को मुकदमा वाला की विवेचक निरीक्षक श्रीमति प्रतिमा भटट प्रभारी महिला हैल्प लाईन काशीपुर के द्वारा मय पुलिस टीम के मुकदमा वाला के नामजद अभियुक्त रेहान व गुड़िया के घर पर दविश दी गयी तो अभियुक्त गण घर पर मौजूद मिले को गिरफतार किया गया । अभियुक्त गणों को समय से माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा