उत्तराखंड की राजधानी के आज सेंट्रियो मॉल में उत्तराखंड की पहली गढवाली सुपर नेचुरल थ्रिलर फिल्म का भव्य प्रीमियर हुआ…..
देहरादून: असगार का भव्य प्रीमियर हुआ, उत्तराखंड के सूचना व लोकसंपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी, फ़िल्म परिषद के नोडल अधिकारी नितिन उपाध्याय,और प्रख्यात लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी के हाथों प्रारम्भ हुए इस प्रीमियर के लिए दर्शकों की भारी भीड़ जुटी।

रहस्य और रोमांच से भरपूर इस फ़िल्म ने दर्शकों की काफी प्रशंसा बटोरी। विशेष कर फ़िल्म के क्लाइमेक्स ने दर्शकों को अभिभूत कर दिया। फ़िल्म के गीतों ने भी लोगों को बहुत लुभाया। फ़िल्म के मुख्य नायक अभिनव चौहान व नायिका मानवी पटेल ने अपनी पहली ही फ़िल्म से छाप छोड़ दी।

इस अवसर पर सूचना के संयुक्त निदेशक के एस चौहान, बलराज नेगी, रविन्द्र जुगरान, नंद किशोर हटवाल सहित फ़िल्म के निर्माता सुमन वर्मा, सुरेश वर्मा, राकेश गौड़, संजय श्रीवास्तव, निर्देशक अनुज जोशी, संगीत निर्देशक अमित वी कौर, गायक जितेंद्र पंवार , एक्सक्यूटिव निर्माता सुमित खरबंदा, अनिल शर्मा और अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


More Stories
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश
किसानों की आय बढ़ाने, जैविक खेती, वैज्ञानिक तकनीक और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना बनाने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश
उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक, महा रजिस्ट्रार/जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने की जनगणना कार्य की समीक्षा