आज दिनांक 7- 8-2023 को जरिए 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक लड़की ने स्वंय को सालावाला स्थित अपने कमरे में बंद करके रखा है तथा पंखे पर लटकी दिख रही है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी हाथीबड़कला मय चीता 41 के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तो उक्त लड़की ने ख़ुद को दरवाजे की कुंडी लगाकर बंद किया हुआ था, खिड़की से देखने पर लडकी पंखे पर लटकी हुई दिख रही थी इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़कर लड़की को पंखे से रस्सी काटकर नीचे उतारा गया। उस समय तक लडकी की सांसे चल रही थी इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए लड़की को चीता कर्मचारीयों की मदद से घर से लिंक रोड पर उठा कर अपने प्राइवेट वाहन से मेन रोड तक लाया गया तथा पूर्व में 108 एंबुलेंस को सूचित करने पर दिलाराम चौक के पास 108 एंबुलेंस पहुंची तो तुरंत उपचार हेतु घायल लड़की को एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया तथा परिजनों के साथ दून मेडिकल कॉलेज लाया गया । जहां पर लड़की वर्तमान में उपचाराधीन है लडकी की माता जी से पूछा तो उसकी माता जी ने बताया कि घर की छोटी-छोटी बातों से मैंने उसे डांट दिया था उसी के कारण नाराज होकर उसने कमरे में जाकर ये सब किया और कोई कारण नहीं बताया वर्तमान में लड़की का उपचार दून मेडिकल में चल रहा है डाक्टरों ने खतरे से बाहर बताया पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही से एक लड़की की जान बच गई जिसके लिए लड़की के परिजनों ने पुलिस की प्रशंसा एवं धन्यवाद दिया है।।

More Stories
उत्तराखंड पुलिस का सिपाही के वीडियो के बाद उत्तराखंड पीएचक्यू आया सामने, IG कुमाऊ ने वीडियो मे दिखने वाले निलंबित पुलिस कर्मी का बताया पूरा सच,वीडियो मे दिखने वाला सिपाही को बताया अपराधी प्रवर्ती का और खा चूका है जेल की हवा.!
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण, पर्यटको और स्थानीय लोगो की सुविधा के लिए सड़क पुनर्निर्माण में तेजी लाने के दिये निर्देश.!
यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्न पत्र को लीक करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त द्वारा परीक्षा से पूर्व ही व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से परीक्षा से जुडे प्रश्नपत्रों को किया था लीक