
जनपद हरिद्वार के कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत सनसनीखेज दुष्कर्म प्रकरण का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया सफल खुलासा।
सारे प्रकरण में महिला के पति के सामने आने एवं महिला के अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में होने पर हुई पूछताछ से स्थिति हुई स्पष्ट ,इस प्रकरण में महिला द्वारा कुछ दिन पूर्व जान पहचान के नदीम के साथ गाजियाबाद से काम के सिलसिले में हरिद्वार के रुड़की गंगनहर क्षेत्र में आकर नदीम के परिचित शाकिब से मिलवाया गया जहां शाकिब द्वारा महिला/पीड़िता का शारीरिक शोषण किया गया।
प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत कोतवाली गंगनहर में पीड़िता की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया एवं उपरोक्त सभी से विस्तृत पूछताछ, सीडीआर एनालिसिस एवं सिलसिलेवार सामने आ रहे तथ्यों के संबंध में पीड़िता से कई चरणों की पूछताछ/जानकारी कर मामला *ह्यूमन ट्रैफिकिंग का पाया गया* जिस कारण प्रकरण में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की सुसंगत धाराओं की वृद्धि की गई है।
*संपूर्ण प्रकरण में कांवड़ मेला या उससे संबंधित कुछ भी सत्यता ना पाए जाने परंतु फिर भी मीडिया को गलत जानकारी प्रेषित किए जाने पर एसएसपी हरिद्वार द्वारा एसपी देहात को मामले में एक दिवस में जांच पूरी करने का कहा गया है।*

More Stories
मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति, शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 86 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामना, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से हिमालय को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व-मुख्यमंत्री