
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। उत्तराखण्ड राज्य बनने के बाद प्रदेश में आपराधिक घटनाओं में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। महिलाओं एवं युवतियों के साथ अपराध के बढ़ते मामलों ने प्रदेश की छवि को धूमिल करने का काम किया है। प्रदेश में आए दिन महिलाओं, युवतियों व बच्चों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। लड़कियों से छेड़छाड का एक नया मामला यहां कोटद्वार-मानपुर रोड पर सामने आया है। आज दोपहर सीएसडी कैंटीन के समीप पुल के पास एक युवक एक युवती का पीछा कर रहा था। इसी दौरान युवक ने युवती से छेड़छाड़ कर जबरदस्ती बात करने की कोशिश की। युवती के साथ चल रहे उसके भाई ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने युवती के भाई पर पत्थर से हमला कर दिया। इस बीच वहां भीड़ इकठ्ठा हो गई। भीड़ ने मौके पर ही युवक की जमकर पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर मौजूद महिलाओं ने बताया की सलमान नाम का यह युवक पिछले काफी दिनों से महिलाओं व युवतियों का पीछा कर उनके साथ छेड़छाड़ कर उन्हें परेशान कर रहा था। उधर, सलमान ने भी यह कबूल किया कि वह आए दिन ऐसी हरकतें करता था।

More Stories
राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड की सड़क अवसंरचना को रूपये 7 हजार करोड़ की मिली सहमति
धामी सरकार का मिला सहारा, फिल्म जगत में चमकेंगे उत्तराखंड के युवा, उत्तराखंड फिल्म नीति के तहत FTII से पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
एक बार फिर आपके द्वार पहुंच रही है धामी सरकार, 4 जुलाई से फिर शुरु होगा ‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यकम, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चलेगा 15 दिन का विशेष अभियान