
कभी-कभी समझदारी भी भारी पड़ जाती है इसकी ताजा मिसाल नैनीताल के हल्द्वानी में देखने को मिला जहां एक गजक के व्यापारी ने अपने ढाई लाख रुपए गजक के खाली डिब्बे में रखकर छुपा दिए थे लेकिन दुकान के कर्मचारियों ने गजक के बन के साथ ढाई लाख रुपए से भरा डब्बा भी ग्राहक को सौंप दिया दूकान के मालिक ने घटना का पता चलते ही पुलिस को सुचना दीं तो पुलिस ने प्रयास कर दुकानदार के रुपयों से भरा डब्बा ढूंढ कर वापस कराया प्राप्त जानकारी के अनुसार आज खीम चंद्र जोशी द्वारा नवाबी रोड हल्द्वानी जगदंबा नगर में स्थित अपनी मिष्ठान की दुकान जोशी गजक भंडार में काउंटर के पास एक गजक के डिब्बे में 2.5 लाख रुपए संभलकर रखें हुए थे और दोपहर के समय वह खाने के लिए अपने घर चले गए। इसी दौरान एक महिला गजक का ऑर्डर देने के लिए दुकान पर आई, जिस पर दुकान में ऑर्डर लेने वाले कर्मचारी द्वारा गलती से गजक के ऑर्डर में ही रूपए से भरे हुए डब्बे को भी महिला को दे दिया। जब दुकान के मालिक घर से वापस दुकान लौटे तो उन्होंने पाया कि रुपए से भरा वह डब्बा गायब है, जिस पर उन्होंने आसपास की दुकान में लगे सीसीटीवी में महिला की गाड़ी के बारे में जानकारी ली और पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंचे।
पुलिस कंट्रोल रूम की सीसीटीवी टीम द्वारा सब वाकया जानकर गाड़ी की खोजबीन शुरू कर दी।काफी प्रयासों में उपरांत पुलिस द्वारा ऑर्डर लेने वाली कुसुमखेड़ा निवासी उक्त महिला से संपर्क स्थापित कर रुपयों से भरा वह डिब्बा बरामद कर लिया और जोशी गजक भंडार के मालिक को उक्त बरामद धनराशि को *श्री प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी* के माध्यम से सुपुर्द किया गया। अपने रुपए वापस पाकर मिष्ठान भंडार के स्वामी द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया।
*पुलिस टीम*
👉 जितेंद्र बुराठोकी, प्रभारी (CCTV) हल्द्वानी।
👉 एच ओ आराधना(CCTV)।
👉 एच ओ निहाल उपाध्याय(CCTV)।
👉कांस्टेबल राजेंद्र बिष्ट(CCTV)।

More Stories
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनुलोक’ गौशाला का किया लोकार्पण,गौसेवा हमारी आस्था और संस्कृति का अभिन्न अंग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम : मुख्यमंत्री.!
रुद्रप्रयाग पुलिस ने बेस कैंप केदारनाथ में किया भण्डारे का आयोजन, डोली के साथ वापस लौट रहे श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भण्डारे का प्रसाद।
हरिद्वार क़ी बाहदराबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकडे गये आरोपी के कब्ज़े से चोरी के 10 दो पहिया वाहन किये बरामद, पकड़ा गया आरोपी अपने नशे क़ी लत को पूरा करने के लिए देता था वाहन चोरी क़ी घटना को अंजाम, शातिर चोर पहले भी वाहन चोरी मे खा चूका है जेल क़ी रोटियां.!