
आज सुबह समय 9:00 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली की गोल कोठी के पास एक दुकान के ऊपर प्रथम तल के मकान में आग लग गई है। सूचना पर पुलिस तथा फायर की गाड़ी मौके पर पहुँची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। मौके पर दमकल के वाहन द्वारा आग पर काबू पाया गयाl घटना के संबंध में जानकारी करने पर पता चला कि उक्त मकान में प्रेमचंद पुत्र स्वर्गीय रामाशीष निवासी गैस गोदाम के पास वाली गली, गोल कोठी के पास हरिपुर कला, थाना रायवाला अपने परिवार के साथ निवास करते हैl प्रेमचंद की पत्नी अपने बच्चे के साथ गांव गई थी, प्रेमचंद कपड़े की फेरी लगाने का काम करता है जो आज आज सुबह घर में पूजा कर दिया जलाकर निकला था। प्रथमदृष्टया पूजा के दिए से घर पर लगाना प्रतीत हो रहा है, आग से घर मे रखा घरेलू सामान जल गया, कोई जन हानि नहीं हुई है l आग लगने के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है।

More Stories
देहरादून की डालनवाला पुलिस ने पत्नी के कातिल को किया गिरफ्तार, आरोपी ने मामूमी से कहासूनी मे पाठल से काटकर कर दीं थी अपनी पत्नी की हत्या,
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द