उत्तराखंड मे चारधाम यात्रा करने वालो का आंकडा चालिस लाख पार कर चुका है इतना ही नही चारधाम यात्रा करने वालो के करीब सवा चार लाख वाहन भी चारधाम पहुचे पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार । यात्रा प्रारम्भ होने के बाद केदारनाथ धाम में लगभग 13 लाख 68 हजार, बदरीनाथ धाम में 14 लाख 67 हजार, गंगोत्री में 5 लाख 85 हजार, यमुनोत्री में 4 लाख 59 हजार, हेमकुण्ड साहिब में 1 लाख 88 हजार से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किये जा चुके हैं। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रत्येक स्तर पर तीर्थयात्रियों की हर सम्भव सहायता की जा रही है, जिससे उनके मन में देवभूमि की पवित्र आस्था के साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस की सकारात्मक छवि की स्मृतियां भी अंकित हो रही है। इसके अलाव उत्तराखंड पुलिस का ये भी कहना है कि हम सभी यात्रीयो को सुरक्षित व निर्बाधित चारधाम यात्रा कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास और गलत नियत से रास्ता बदलकर लूट व मारपीट करने वाले टैक्सी ड्राइवर को कुछ घंटो मे ही किया गिरफ्तार !
उधमसिंह नगर की कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने 02 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 4 मोटरसाइकिल की बरामद, उत्तरप्रदेश के रामपुर के रहने वाले है दोनों आरोपी !!
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !