
ज़मीन और मुक़द्दर की*
एक ही फितरत है,* जो भी बोया है,*
वो निकलना तय है !!
इसी अवधारणा पर चलते हुए श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून में परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रविंद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में दशहरे के पावन पर्व पर आज एक कन्या का विवाह सूक्ष्म व सादगी के साथ ही सीमित अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न कराया गया ,दिगंबर दिनेश पुरी जी द्वारा अवगत करवाया गया कि विगत नो दिन चले मेला मैया की भजन संध्या का नवरात्रों के कार्यक्रमों की बचत धनराशि से आज मंदिर प्रांगण में सेवा दल द्वारा एक कन्या का विवाह सूक्ष्म व सादगी से संपन्न करवाया गया सर्वप्रथम वर और वधू ने श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी का जल अर्पण कर शीश नवाया इसके पश्चात जयमाला करवाई गई और जयमाला के पश्चात सभी को भोजन प्रसाद ग्रहण करवाया गया भोजन प्रसाद के बाद वैदिक मंत्रोचार के साथ उनके फेरे करवाए गए और अंत में विदाई से पूर्व पुनः माता भगवती और भगवान महादेव के दर्शन कर विदाई की गई

इस अवसर पर सर्वश्री दिगंबर भागवत पुरी दिगंबर दिनेश पुरी आचार्य भारत भूषण भट्ट संजय कुमार गर्ग नवीन गुप्ता विक्की गोयल प्रमोद गोयल अनुराग अग्रवाल इंदु शर्मा पुनीत मेहरा बृजेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे

More Stories
उत्तराखंड पुलिस का सिपाही के वीडियो के बाद उत्तराखंड पीएचक्यू आया सामने, IG कुमाऊ ने वीडियो मे दिखने वाले निलंबित पुलिस कर्मी का बताया पूरा सच,वीडियो मे दिखने वाला सिपाही को बताया अपराधी प्रवर्ती का और खा चूका है जेल की हवा.!
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून-मसूरी मार्ग के क्षतिग्रस्त मार्ग का किया निरीक्षण, पर्यटको और स्थानीय लोगो की सुविधा के लिए सड़क पुनर्निर्माण में तेजी लाने के दिये निर्देश.!
यूटीयू की सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्न पत्र को लीक करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त द्वारा परीक्षा से पूर्व ही व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से परीक्षा से जुडे प्रश्नपत्रों को किया था लीक