
उत्तराखंड मे चल रहे अवैध होम स्टे,होटल, रिसोर्ट इन दिनो सरकार के निशाने पर चल रहे है कारण है अंकिता भंडारी हत्याकांड जिसके बाद सरकारी अमला इनको छलनी मे छान छान कर देख रहा है और अवैध पर सख्त कार्रवाई कर रहा है इसी कडी मे आज पर्यटन विभाग राजस्व विभाग व पुलिस द्वारा संयुक्त छापेमारी अभियान चलाते हुए चकराता क्षेत्र में चल रहे होटल होम स्टे व रिसोर्ट का का निरीक्षण कर अपंजीकृत पाए गए अठारह होटल होम स्टे व रोसोर्ट के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई।
सहायक पर्यटन अधिकारी एच एल आर्य के नेतृत्व में चलाए गए आकस्मिक छापेमारी अभियान से होटल होम स्टे व रोसोर्ट संचालको में हड़कंप मचा रहा आज सुबह क्षेत्र में पहुंची टीम द्वारा चकराता बाजार पुरोड़ी व आसपास चल रहे 34 होटल होम स्टे व रिसोर्ट का निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि मात्र चार होम स्टे व 7 होटल पंजीकृत मिले जबकि पांच होटल बन्द पाए गए वही 18 लोगो के विरूद्ध दस दस हजार के चालान किये गए जबकि दो होटलों के कर्मचारियों का सत्यापन न पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी पुलिस द्वारा 83 पुलिस एक्ट में दस दस हज़ार के चालान की कार्यवाही की गई। उन्होंने कहा की सभी अपंजीकृत होटल होम स्टे व रिजॉर्ट संचालको को एक सप्ताह के भीतर पंजीकरण की कार्यवाही शुरू करने की चेतावनी दी गयी है कहा कि छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा व अपंजीकृत पाए जाने पर होटल होम स्टे व रिजॉर्ट के विरुद्ध सीलिंग की कार्यवाही की जाएगी कहा छापेमारी लगातार चलती रहेगी।
टीम में सहायक पर्यटन अधिकारी एच एल आर्य, रोहन थानाध्यक्ष चकराता सतेंद्र सिह भाटी, तहसील कर्मी प्रदीप कुमार, कांस्टेबल सुधीर आदि शामिल थे।


More Stories
कल पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की, अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश
अवैध शराब की तस्करी का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, *अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नकली होलोग्राम व स्टिकर लगी 7 पेटी से अधिक अग्रेंजी शराब हुई बरामद
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ दी जा चुकी है सरकारी नौकरी, भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और समयबद्ध बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री