राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। केदारनाथ की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने गए एक अधिकारी का सिर हेलीकॉप्टर के पीछे के ब्लेंड की चपेट में आ जाने से अधिकारी की मौके पर ही मौत गई। मृतक वित्त अधिकारी बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार जब अधिकारी उतरे तो हेलीकाप्टर बंद नहीं हुआ था। यह अधिकारी उतरते समय थोड़ा पीछे रह गए और हादसे का शिकार हो गए।आज दोपहर उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण हेतु केस्ट्रेल एवियशन के हेली से गए थे। श्री केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए हेलीकॉप्टर की चपेट में आने पर उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है। क्रिस्टल एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर से यह दुर्घटना हुई। एसडीआरएफ के अधिकारी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 25 अप्रैल को बाबा केदारनाथ के कपाट खुल रहे हैं।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा