
नैनीताल पुलिस से मिली सूचना के आधार पर आज डायल 112 के माध्यम से कोतवाली मल्लीताल को सूचना प्राप्त हुई कि मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत धामपुर बेंड के पास 2 पर्यटक मुख्य मार्ग से नीचे (करीब 20 फिट) गिर गए है।
सूचना पाकर कोतवाली मल्लीताल पुलिस मौके पर पहुंची और मल्लीताल कोतवाली के एस.एस.आई. दीपक बिष्ट के नेतृत्व में आरक्षी राकेश जोशी, आरक्षी दीपक बवाडी सहित अन्य द्वारा स्थान लोगों की मदद से त्वरित रूप से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया तथा मुख्य मार्ग से लगभग 20 फीट नीचे गहरी खाई में गिरे पर्यटको 1- देव व्रत शर्मा, पुत्र बी.डी. शर्मा, निवासी-हापुड़ उ0प्र0 व
2 – मुकेश कुमार पुत्र श्रीनिवास निवासी उपरोक्त को सकुशल रेस्क्यू कर गहरी खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया।
पर्यटकों से जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि उक्त पर्यटक जो नैनीताल भ्रमण पर आए थे वापसी में नैनीताल से अपने गंतव्य दिल्ली जाते समय कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल से महज 500 मीटर आगे धामपुर बैंड के पास उनके द्वारा अपने वाहन को रोककर उनमें से एक पर्यटक पेशाब करने हेतु मुख्य मार्ग के नीचे उतरा था कि अचानक पैर फिसलने से व गहरी खाई में जा गिरा और जब उसकी मदद को दूसरा पर्यटक खाई में उतरा तो वह भी उसी खाई में जा गिरा। आनन-फानन में वहां मौजूद तीसरे पर्यटक द्वारा डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी गई तो नैनीताल पुलिस द्वारा तात्कालिक रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर उन्हें सकुशल बाहर निकाला गया।

More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक