
कल हरिद्वार के बालाजी ज्वेलर्स के यहा हुई दिन दहाड़ 5 करोड रूपयो के आभूषणो की डकैती के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने ज्वेलरी शोरूम/ज्वेलर्स की दुकानों में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया चेकिंग के दौरान सभी शोरूम्स/दुकानों में सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई प्रतिष्ठानों में अलार्म व सीसीटीवी कैमरा ना होने/खराब होने पर संबंधित प्रतिष्ठान स्वामीयो को नोटिस जारी किये गये ज्वेलरी शोरूम/ज्वेलर्स के दुकानों में ठगी व अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा प्रतिष्ठान स्वामियों द्वारा अपने- अपने प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हेतु किए गए सुरक्षा प्रबंधों को चैक करने हेतु एसएससी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में स्थित ज्वेलरी शोरूम/ ज्वेलर्स की दुकानों की आकस्मिक चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज दिनाँक – 02/09/2024 को सभी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा ज्वेलरी शोरूम / ज्वेलर्स की दुकानों में आकस्मिक चेकिंग कर प्रतिष्ठानों में लगे अलार्म, सीसीटीवी कैमरों व अन्य सुरक्षा प्रबंधों को चेक किया गया। *इस दौरान जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में लगभग 419 ज्वेलरी शोरूम/ ज्वेलर्स की दुकानों को चेक किया गया, चेकिंग के दौरान 361 दुकानों में अलार्म तथा 11 दुकानों में सीसीटीवी कैमरे खराब पाए गए, जिस पर सभी 372 प्रतिष्ठान स्वामियों को पुलिस द्वारा नोटिस निर्गत करते हुए निर्धारित समय अवधि के भीतर सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।* तय समय सीमा के बाद सुरक्षा मानको की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठान स्वामियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
निजी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर भारी पड़ रही एमडीडीए की सस्ती और भरोसेमंद योजनाएं,कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद, एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट हुए बुक !
मुज़फ्फरनगर की तितावी पुलिस ने स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध स्मैक की बरामद, बालिग़ होते ही अवैध स्मैक की तस्करी मे लग गये थे रब्बान और दानिश !
जेल से बाहर खुली हवा रास नहीं आई शातिर वाहनचोर को, जेल से बाहर आते ही चुरा लिया वाहन, देहरादून की बसंत विहार पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप मे फिर पंहुचा दिया जेल !