
चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
मणिकांत मिश्रा, सेनानायक एसडीआरएफ, की देखरेख मैं एसडीआरएफ बटालियन, जौलीग्रांट में उत्तराखंड पुलिस में उपनिरीक्षक पदों के लिए शारीरिक नापजोख एवं दक्षता परीक्षा का पहला दिन संपन्न हुआ।
सोमवार को एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट में आयोजित शारीरिक नापजोख परीक्षा में कुल 241 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। उपस्थित अभ्यर्थियों में से 105 अभ्यर्थी शारीरिक नापजोख और दक्षता परीक्षा में सफल रहे, जबकि 135 अभ्यर्थी असफल रहे एवं 01 अभ्यर्थी चोटिल हुआ। जिसको मौके पर उपस्थिति एस0डी0आर0एफ की मेडिकल टीम के द्वारा तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया l
सुबह 6:30 बजे से शुरू हुई प्रक्रिया में सर्वप्रथम अभ्यर्थियों की टोलियां बनाई गईं। इसके बाद टोलीवार शारीरिक नापजोख की प्रक्रिया प्रारंभ की गई, जिसमें बाल थ्रो (गेंद फेंकना) के उपरांत लंबी कूद और चीनिंग अप की परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके बाद अभ्यर्थियों की दंड बैठक की परीक्षा ली गई। उपरोक्त समस्त इवेंट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए 05 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। इस मौके पर सेनानायक एसडीआरएफ मणिकांत मिश्रा के साथ ही उपसेनानायक मिथिलेश कुमार, उपसेनानायक विजेंद्र दत्त डोभाल, सी0ओ जीआरपी स्वप्निल मुयाल, क्वार्टर मास्टर राजीव रावत और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।


More Stories
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश
किसानों की आय बढ़ाने, जैविक खेती, वैज्ञानिक तकनीक और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना बनाने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश
उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक, महा रजिस्ट्रार/जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने की जनगणना कार्य की समीक्षा