उत्तराखंड में रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा: ईडी ने आरोपियों के ठिकानों से जब्त किए 24 लाख नकद और 58 लाख के गहने, जल्द अगली कार्रवाई…….
देहरादून: आरोपियों के बैंक खातों में जमा 11.50 लाख रुपये भी फ्रीज कराए गए हैं। इसके अलावा ठिकानों से कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए
400 करोड़ रुपये से अधिक के रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आरोपियों के घर से कैश और गहने जब्त किए हैं। इनमें 24.50 लाख रुपये नकद और 58.80 लाख रुपये के गहने शामिल हैं। आरोपियों के बैंक खातों में जमा 11.50 लाख रुपये भी फ्रीज कराए गए हैं। इसके अलावा ठिकानों से कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए, जिनकी जांच चल रही है।
बता दें कि दो दिनों की कार्रवाई के बाद रविवार को ईडी की ओर से यह अधिकृत जानकारी जारी की गई है। पिछले साल जुलाई में रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा सामने आया था। अधिवक्ता कमल विरमानी, इमरान खान, सहारपुर के केपी सिंह आदि ने मिलकर यहां बड़ा फर्जीवाड़ा किया था। लोगों की जमीनों के फर्जी दस्तावेज बनाए और उन्हें अपने परिचितों के माध्यम से बेचकर करोड़ों रुपये का घपला किया। मुख्यमंत्री के आदेश पर दो एसआईटी (एक प्रशासन और पुलिस स्तर पर) बनाई गईं। पुलिस ने पूरे प्रकरण में जांच के बाद कुल 13 मुकदमे दर्ज किए थे। इनकी जानकारी इसी साल जनवरी में ईडी के साथ भी साझा की गई।
ईडी ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपियों के घरों पर छापे मारे। ईडी ने देहरादून, उत्तर प्रदेश के बिजनौर व सहारपुर, पंजाब के लुधियाना, दिल्ली और आसाम के बोंगेगांव में आरोपियों के घर छापे मारे। ईडी की यह कार्रवाई दो दिनों तक चली।
ईडी की ओर से बताया गया है कि इन आरोपियों के घरों और कार्यालयों से 24.50 लाख रुपये नकद, 58.80 लाख रुपये के जेवरात जब्त किए गए। खातों में जमा 11.50 लाख रुपये फ्रीज किए गए। ईडी की जांच अभी जारी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही ईडी इसमें अगली कार्रवाई के तौर पर कुछ लोगों को गिरफ्तार भी कर सकती है।


More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा