उत्तराखंड मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द, दायित्व वितरण का भी मिलने जा रहा गिफ्ट……
देहरादून: उत्तराखंड में अब कैबिनेट विस्तार की राह साफ होती नजर आने लगी है। लोकसभा चुनाव परिणाम में एक बार फिर से भाजपा ने बाजी मारते हुये सभी पांच लोक सभा सीटें जीतकर एक बडा संदेश साफ साफ दे दिया है। अब रिक्त चल रही 4 कैबिनेट मंत्रियों के पदों पर भी जल्द फैसला होने जा रहा है।
सूत्रों की मानें तो हरिदार आये प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व पार्टी पदाधिकारियों के बीच इस विषय पर विस्तार से चर्चा हो गई है। सूत्र बताते है कि उपचुनाव के ठीक बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट इस विषय पर अपना होमवर्क पूरा करने वाले है। इसके साथ साथ पार्टी बहुत जल्द कार्यकर्ताओं को दायित्वों से भी नवाजने जा रही है।
ये दोनो बडे फैसले जुलाई माह में ही लिये जा सकते है। आपको बताते चलें कि लंबे समय से 4 कैबिनेट मंत्रियों के पद लंबे अर्से से रिक्त चल रहे है। ज्बकि सीएम पुष्कर सिंह धामी के पास अतिरिक्त विभागों का बौझ है। सूत्र बताते हैं कि कुछ मंत्रियों को हैविवेट भी किया जा सकता है
जबकि कुछ मंत्रियों की स्थिति डांवांडोल बनी हुई है। इनकी परफार्मेंस को लेकर केंद्र भी संतुष्ट नही है ज्बकि विवाद जुडने के कारण भी पार्टी इनसे समय समय पर असहज होती रही है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट के मुताबिक बहुत जल्द ही कैबििनेट विस्तार व दायित्व वितरण संपन्न होगा।


More Stories
केंद्र सरकार के निर्देश पर कामगार महिलाओ की कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर हुई अहम बैठक,
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त शातिर नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, अभियुक्त के कब्जे से लगभग साढे 3 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 10.28 ग्राम स्मैक बरामद
मादक पदार्थों की तस्करी मे लिप्त एक अभियुक्त को थाना राजपुर तथा एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से लगभग 80 लाख रू0 मूल्य की 259 ग्राम स्मैक की बरामद