
विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि विकासनगर पालिका क्षेत्र में यूलिप परियोजना के अंतर्गत सीवरेज/ पेयजल लाइन बिछाने का कार्य यूयूएसडीए (उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी) द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से लगभग 400 करोड रुपए से अधिक की लागत से कार्य कराया जा रहा है, जिसमें अव्यवस्थाएं ही अवस्थाएं हैं | जिम्मेदार अधिकारी/ अभियंता मौके पर मौजूद न होने के कारण सब कुछ उल्टा- सीधा हो रहा है, सड़क खोदकर आधे- अधूरे में छोड़ दिया जाता है तथा जहां पर लाइन बिछा दी गई है उसका समतलीकरण व पानी छिड़काव नहीं किया जाता, जिससे रहगीरों को चलने में दिक्कत तो होती ही है साथ-साथ लोगों के घरों में धूल- मिट्टी उड़ रही है | मोर्चा को इस बात का भी अंदेशा है कि जो सीवरेज लाइन बिछाई जा रही है, उसका लेवल सही भी होगा कि नहीं ! संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर सुपरविजन भी नहीं करते, सब कुछ ठेकेदारों/ मजदूरों के भरोसे छोड़ दिया गया है | कई जगह सीवरेज चैंबर्स ऊंचे बनाकर छोड़ दिए गए हैं, जिनके लिए कोई समुचित उपाय नहीं किया गया, जिससे कई बार लोग चोटिल हो चुके हैं | ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कार्यवाही संस्था व ठेकेदार जनता पर एहसान कर रहे हैं ! नगर पालिका व प्रशासन को भी इन अव्यवस्थाओं के संबंध में दखल देना चाहिए | मोर्चा ने संबंधित विभाग व ठेकेदार दोनों को चेतावनी दी कि अगर व्यवस्थाएं शीघ्र नहीं सुधारी गई तो ऐसा इलाज करेंगे, जिसकी उम्मीद भी न की होगी ! पत्रकार वार्ता में- मोर्चा महासचिव आकाश पंवार दिलबाग सिंह मौजूद थे |

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विकासनगर में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के प्रतीक्षा कक्ष किया उद्घाटन, विकासनगर में शीघ्र बनाया जाएगा सैनिक विश्राम गृह -गणेश जोशी
मसूरी में जुटे 550 नेत्र विशेषज्ञ, आधुनिक सर्जरी पर होगा मंथन गणेश जोशी ने किया उत्तराखंड आईकॉन-2026 का शुभारंभ, बोले- अब देहरादून में भी उपलब्ध हैं आंखों के बेहतर इलाज की सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री