
रुद्रप्रयाग पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए एक टैक्सी से अवैध शराब की चार पेटी बरामद की है आपको बता दे की जनपद में अवैध नशे के सौदागरों और शराब तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रप्रयाग पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के कुशल निर्देशन में गठित टीम ने अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त को वाहन सहित गिरफ्तार किया है।
अवैध शराब और नशे की रोकथाम हेतु गठित पुलिस टीम, जिसमें अपर उपनिरीक्षक दरवान सिंह और कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल थे, क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। जगोठ-कमसाल मोटर मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसके भीतर से 4 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
अभियुक्त का विवरण: रूप चंद पुत्र श्री राकेश लाल ग्राम कमसाल, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग।
बरामदगी: अवैध अंग्रेजी शराब: 04 पेटी।
वाहन: बोलेरो (नंबर UK 13 TA-0424), जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।
पुलिस की अपील: रुद्रप्रयाग पुलिस जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। आम जनता से भी अपील है कि यदि कहीं भी नशे का अवैध कारोबार हो रहा हो, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें।

More Stories
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी के नेतृत्व मे छात्र प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री से की मुलाक़ात,बड़कोट महाविद्यालय को PG स्तर तक उच्चीकृत करने सहित रखी प्रमुख मांगें,शिक्षा मंत्री ने उचित मांगो को लेकर शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन !
तेजी व लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए दुर्घटना कारित करने वाले चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त की लापरवाही से हुई दुर्घटना में एक युवती की हो गयी थी मृत्यु
तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव से लेकर कनेक्टिविटी बहाली तक हर मोर्चे पर त्वरित कार्रवाई