
दूसरा मुक़ाबला बंगलुरू और पटना संभाग के बीच हुआ। जिसमें बंगलुरू ने पटना संभाग को 6-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।
दिन का तीसरा मुक़ाबला एर्नाकुलम और लखनऊ संभाग के बीच में हुआ जिसमें एर्नाकुलम 3 -1 से विजयी रहा।
चौथा मैच हैदराबाद और मुंबई संभाग के बीच हुआ। इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में हैदराबाद संभाग ने 2-1 से जीत हासिल की।
पांचवा मुकाबला गुरुग्राम एवं रांची संभाग के मध्य रिपोर्ट लिखने तक जारी रहा।
सहायक आयुक्त सुरजीत सिंह, के.वि.सं., देहरादून संभाग ने विद्यालय में पहुँच कर प्रतियोगिता संबंधी व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया तथा विभिन्न संभागों से पधारे खिलाड़ियों एवं अनुरक्षकों से बातचीत की। सहायक आयुक्त ने विद्यालय द्वारा की गई व्यवस्थाओं के लिए संतुष्टि प्रकट की तथा प्राचार्य माम चन्द के कुशल नेतृत्व की प्रशंसा की। साथ ही सहायक आयुक्त ने प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया ।


More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द