
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
देहरादून में लगा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार आम जन के लिए कम वीआईपी के लिए ज्यादा रहा आपको बता दे कि आम जनता बाबा से प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए सुबह से दरबार में आंखे गड़ाए बैठी थी लेकिन बाबा वीवीआईपी बनकर सीएम हाउस में पहुंच गए और दरबार में 4 बजे नही बल्कि करीब 8:30 बजे पहुंचे और वहां भी कोई हनुमान या राम कथा नही हुई बल्कि सारा कार्यक्रम राजनीति की भेंट चढ़ गया आयोजको ने आम लोगो के साथ-साथ मिडिया से भी दूरी बना कर रखने का पूरा प्रयास किया इतना ही नही मिडिया गैलरी मे जमे पत्रकारो और कैमरा मैन पीने के पानी तक को तरसते देखे गये भगवान राम और हनुमान जी के नाम पर बुलाए लोगों से बाबा ने कोई संपर्क नही किया जबकि बाबा की विश्व मे हो रही प्रसिद्धि के कारण दूर दूर से लोग अपनी समस्या के समाधान हेतु आये जरूर मगर 6 घंटे के इन्तजार के बाद भी मायूस होकर घर लौट गये काफी दूर से चल कर आये आशू मित्तल अपनी पत्नी जो कैंसर से पीड़ित है और इलाज के बाद भी कुछ ज्यादा फर्क नही पड रहा और घर मे चल रही परेशानी के समाधान हेतु दरबार मे करीब दो बजे पहुंच गये लेकिन मायूस होकर वापस लौट गये ,हरिद्वार से आये विशाल कुमार अपने बूढे माता पिता की जिद पर दरबार मे बमुश्किल पहुंचे जरूर लेकिन मंच के पास तो दूर की बात मैदान के अंदर भी नही घुसने दिया थक हार कर माता पिता को करीब एक किलोमीटर पैदल चलाकर वापस हरिद्वार की बस पकड कर घर लौट गये ऐसै एक दो दस या पचास लोग नही सैकडो लोगो की दास्तान एक दुसरे से मिलती जुलती रही जितने उत्साह से लोगो ने परेड ग्राउंड का रूख किया था उतने ही दुखी मन से लोग वापस घरो मे लौट गये करीब 50 हजार लोगो की भीड मे से गिनती की अर्जी उंट के मुह मे जीरा ही साबित हुई हालांकि जाते जाते पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने जल्दी ही पांच दिन की कथा देहरादून मे करने का आश्वासन देकर लोगो को थोडा धाधंस बधाने का काम जरूर कर दिया कुल मिला कर इस आयोजन को नाम बडे और दर्शन छोटे कहे तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी ।


More Stories
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा