
आज भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार पलटन बाजार में आग लगने अथवा किसी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये दमकल के वाहनों के पहुंचने के रिस्पांस टाइम जानने के लिये मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान दमकल के 02 बडे वाहनों द्वारा घंटाघर तथा डिस्पेन्सरी रोड से पलटन बाजार में प्रवेश किया तथा बिना रूके निर्बाध रूप से पलटन बाजार होते हुए धामावाला, लख्खीबाग क्षेत्र से बाहर निकले। विगत 03 दिनों से दून पुलिस द्वारा पलटन बाजार में अस्थायी अतिक्रमण फड-ठेलियो वालो के विरूद्व की गई कार्यवाही से पलटन बाजार व आस-पास के क्षेत्र में किसी प्रकार का अस्थायी अतिक्रमण न होने से दमकल के वाहनो को पूरे मार्ग पर कहीं भी किसी प्रकार का अवरोध नही मिला, जिससे पूरे पलटन बाजार में दमकल के बडे वाहनो की आसानी से आवाजाही सुनिश्चित हो सकी। पलटन बाजार में आज भी पुलिस का सत्यापन अभियान जारी रहा, अभियान के दौरान फड-ठेली, दुकान में कार्य करने वाले 40 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस द्वारा थाने में लाकर उनके सत्यापन की कार्यवाही की गई।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह