
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय की अध्यक्षता में आज जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण पौड़ी बोर्ड की तीसरी बैठक में आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि 14 फरवरी 2020 को हुई बोर्ड की दूसरी बैठक में लिए गए निर्णयों पर गंभीरता से अमल न किया जाना खेदजनक है। बैठक में बोर्ड के सदस्यों की उपस्थिति में कुल 15 एजेंडे पर विचार-विमर्श किया गया। आयुक्त ने कहा कि एजेंडे में लोगों के आवासीय भवनों के नक्शे पास नहीं होना मुख्य रूप से शामिल है। उन्होंने कहा कि यह समस्या लैंडयूज में भिन्नता के कारण आ रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नक्शा पास होना इस बात पर निर्भर करता है कि लोग उस ज़मीन का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं जिस पर उनका मालिकाना हक़ है या जिस पर वे रह-रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को आवासीय भवन के मानचित्र बनवाने में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए कालांतर में जो महायोजना बनेगी उसमें इस लैंडयूज को आवासीय में भेज दिया जाएगा। शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों को लेकर आयुक्त गढ़वाल ने उपाध्यक्ष जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण पौड़ी डा. आशीष चौहान को निर्देश दिए कि शासन स्तर पर लंबित जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के सभी प्रकरणों की एक पत्रावली तैयार कर आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। प्राधिकरण की सीमा के बाह्य क्षेत्र में किया जा रहे होम-स्टे जैसे विकास एवं निर्माण कार्यो के मानचित्र की स्वीकृति से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण हेतु आयुक्त गढ़वाल ने संबंधित उपजिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग व अवर अभियंता जिला विकास प्राधिकरण की उपस्थिति में 15 दिन के भीतर बोर्ड की बैठक आहूत करने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी गढ़वाल डा. आशीष चौहान, अपर जिलाधिकारी ईला गिरी, नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता, एसडीएम चतर सिंह चौहान, सोहन सैनी, नूपुर वर्मा, शालिनी मौर्य, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग पी. बृजवाल, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

More Stories
वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले 3 शातिर वाहन चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 8 दोपहिया वाहन एवं चोरी की 2 एक्टिवा के पार्ट्स हुए बरामद
इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसमें हीरे के हार का प्रदर्शन करना अभियुक्ता को पड़ा भारी, पहुंची सलाखों के पीछे, घटना को अंजाम देने वाली अभियुक्ता को लाखों रूपये कीमत के हीरे व सोने के आभूषणों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
अधिवक्ता नीरज पाण्डेय ब्रह्म शक्ति संघ के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तराखंड राज्य प्रभारी नियुक्त